उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब चोरी और अवैध चाकू से जुड़े मामले में पुलिस एक अभियुक्त को एफआईआर दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी।
इसी दौरान अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो गया। हालांकि कई घंटे तक पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा लगातार उसको तलाशने के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिल ही गई।
क्या है पूरा मामला?
जनपद रामपुर की कैमरी थाना पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में अभियुक्त आरिफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटर व एक अवैध चाकू बरामद करने का दावा किया है।
थाने मे एफआईआर दर्ज करने के बाद उसको कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था, तभी वह रामपुर शहर के पास आकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
मुलजिम के फरार होने की घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन इधर उधर तलाशने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। लेकिन पुलिस ने उसको तलाशना नहीं छोड़ा।
कई घंटों के बाद अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे ने राहत की सांस जरूरी ली है। हालांकि फेरारी मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही और अभियुक्त के खिलाफ एक अतिरिक्त मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक थाना केमरी से गिरफ्तार शुदा अभियुक्त आरिफ उर्फ भूरा पुत्र रफीक निवासी मुंडिया कला थाना कैमरी से सदर न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसका रिमांड दो मुकदमों में होना था, एक चोरी का मुकदमा था 25/2022 धारा 457,380,411 और दूसरा मुकदमा था इस पर 46/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का। भागने के दो-तीन घंटे के बाद जिसे गिरफ्तार कर लिया गया और इसके खिलाफ मुकदमा 224 आईपीसी का पंजीकृत किया गया है। आगे की विधित कार्यवाही की जा रही है।
- बदायूं: बिजली उपकेंद्र से ट्रांसफार्मर का तेल चोरी, 100 गांवों की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबे हजारों घर

- सपा की अंदरूनी कलह आई सामने: राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े कमाल अख्तर और रुचि वीरा; खुशनूद नाम के युवक पर हुआ भारी हंगामा

- मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का इंतकाल, इल्मी जगत शोकाकुल

- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रामपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, कमिश्नर और डीआईजी ने किया निरीक्षण

- Baramulla Police Debunk Rumors of Terror Attack and Yatra Cancellation; FIR Registered

- बदायूं: ‘एक कॉल पर पूरी विधानसभा बंद करा दूंगा…’, भीम आर्मी नेता का इंस्पेक्टर के सामने विवादित वीडियो वायरल

- बदायूं: 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

- इलाहिया कॉलेज में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक; अल्पसंख्यक शिक्षा में डिजिटल और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर ज़ोर

- मुंबई: मुहर्रम जुलूस में ज़हरीले कैप्सूल बांटने की साज़िश नाकाम, 14,900 कैप्सूल के साथ पुणे का युवक गिरफ्तार

