Globaltoday.in | सम्भल | मुजम्मिल दानिश
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के दो ब्लाक प्रमुखों ने एमएलसी चुनाव में बीजीपी की तारीफ करते हुए बीजेपी उम्मीदवार को अपना समर्थन दे दिया।
ब्लॉक प्रमुख सुषमा सिंह और रवि यादव ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी के उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया। दोनों ब्लॉक प्रमुखों ने बीजेपी सरकार के काम की तारीफ करते हुए अपना समर्थन बीजेपी के उम्मीदवार को दिया।
सुषमा सिंह सम्भल विकासखंड से और रवि यादव जुनावई विकासखंड से समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख हैं।
समाजवादी पार्टी के सरकार पर आरोप
उधर एमएलसी चुनाव में मतदान करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने मतदान के बाद मतदान स्थल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाये।
उन्होंने मतदान स्थल के अंदर की व्यवस्था को तो बेहतर बताया लेकिन सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि मतदान स्थल के बाहर सरकार के लोग मुस्लिम मतदाताओं पर ज़ुल्म कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं को उनकी प्रधानी छीनने और राशन का कोटा छीन लेनी की धमकी दी जा रही हैं।
इक़बाल मेहमूद ने कहा कि बीजीपी अगर सिद्धांतों की राजनीति करना चाहती है तो इस तरह के जुल्म न करे।
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन
- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई
- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख
- चुनाव आयोग पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ECINet सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप!
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
