मशहूर फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 42 वर्षीय अभिनेत्री के सीने में अचानक से दर्द उठा। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Shefali Jariwala Death: ‘कांटा लगा’ गाने से रातों रात मशहूर हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। वह 42 वर्षी की थीं। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात अचानक से उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक गाने से रातों-रात बनी स्टार
गुजरात के अहमदाबाद में जन्मी शेफाली जरीवाला फिल्मी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस-डांसर थीं। उन्होंने साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से तहलका मचा दिया था। इस गाने के आने के बाद वह रातों-रात स्टार बन गई। यह गाना इतना मशहूर हुआ कि लोग उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से ही जानने लगे। शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में भी नजर आईं थीं। वहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। शेफाली जरीवाला के निधन की खबर मिलते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
शेफाली को सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि
शेफाली जरीवाला के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फ़िल्मी जगत के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर मीका सिंह, अली गोनी, राजीव अदातिया समेत तमाम सेलेब्स ने जरीवाला के निधन पर शोक जताया है। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूँ। लाइफ बहुत अनप्रिडिक्टेबल है। RIP’
वहीं टीवी प्रेजेंटर राजीव अदातिया ने शेफाली जरीवाला को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “ये बहुत शॉकिंग है। यह बहुत दुखद है।” अभिनेत्री मोनालिसा ने भी शेफाली के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा। सिंगर राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस की एक फोटो लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा है, ‘रेस्ट इन पीस शेफाली आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं।’ वहीं सिंगर मीका सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूँ, हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई।’
- हाइट-वेट पूछकर मिला ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में बड़े साहब का रोल, दानिश इकबाल के लिए किरदार निभाना आसान नहीं था

- UP International Film City: मनोरंजन जगत का नया ‘पावर हाउस’ बनेगा उत्तर प्रदेश, 2028 तक पूरी होगी योगी सरकार की महायोजना

- अरिजीत सिंह ने फिल्मों में पार्श्व गायन से संन्यास लेने का ऐलान किया: इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस सदमे में

- सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीज़र रिलीज, चीनी मीडिया ने जताई आपत्ति

- हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग को सलाम करती ‘स्टार्स शाइन’ प्रदर्शनी”

