ब्रिटेन में कॉन्सर्ट ‘फ़्री फ़िलिस्तीन’ और इज़रायल विरोधी नारों से गूँज उठा

Date:

ब्रिटेन के वार्षिक संगीत ग्लैस्टनबरी महोत्सव में गायकों ने फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी नारे लगाए। 

ग्लैस्टनबरी (Glastonbury) महोत्सव में हुए एक संगीत कार्यक्रम के दौरान आयरिश रैप समूह नीकैप (Kneecap) ने “फ्री फिलिस्तीन” का नारा लगाया। 

नीकैप के बैंड के सदस्य मो शारा ने कहा है कि वे अपनी आय में कमी के लिए तैयार हैं, लेकिन इतिहास के सही पक्ष पर बने रहना चाहते हैं। अगर हम अपनी आवाज़ उठाएँगे, तो दूसरे संगीत समूह भी फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठाएँगे।

रिपोर्ट के अनुसार ग्लैस्टनबरी (Glastonbury) महोत्सव में रैप गायक बॉब वायलान ने भी “फिलिस्तीन को आजाद करो” और “इजरायली सेना को मौत दो” जैसे नारे लगाए।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, संगीत समारोह में फ़िलिस्तीन के पक्ष में नारे लगने के बाद ब्रिटिश पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने लाइव प्रसारण के वीडियो की समीक्षा की है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू, 3 की मौत: जानें क्या है पूरा मामला

नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाक़े (तराई) में स्थिति लगातार...

रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...