कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा कि अगर हम युद्ध में इतने आगे थे, तो फिर ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका गया? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का ट्वीट किया- पीएम मोदी क्यों नहीं बता रहे कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं?
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर ( Operation Sindoor) के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमानों और एक बड़े सर्विस प्लेन को मार गिराया था, भारतीय वायुसेना के प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने यह दवा किया है। लेकिन सेना चीफ के इस बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। नवजीवन की खबर के मुताबिक़ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा, “अगर हम युद्ध में इतने आगे थे, तो फिर ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका गया? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का ट्वीट किया- पीएम मोदी क्यों नहीं बता रहे कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं?”
वायुसेना प्रमुख ने क्या कहा?
आपको बतादें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हवाई हमलों का श्रेय एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि ये (बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय पर) हमारे द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की पहले और बाद की तस्वीरें हैं। यहां लगभग कोई अवशेष नहीं बचा है जबकि आस-पास की इमारतें लगभग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमारे पास न केवल सेटेलाइट इमेज थे, बल्कि स्थानीय मीडिया से भी प्राप्त तस्वीरें थीं, जिनके माध्यम से हम अंदर की तस्वीरें देख सकते थे। हमने जो “बिग बर्ड” गिराया गया, वह संभवतः एक AWACS (एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) या इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म था, जिसके तबाह होने से पाकिस्तान की हवाई ताकत को भारी झटका लगा है।
एयर चीफ मार्शल सिंह ने 7 मई के हमले के दौरान आतंकी ठिकानों पर हुए हमलों की ‘पहले और बाद’ की सैटेलाइट तस्वीरें भी साझा की थीं।
- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

- बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

- राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

- ‘आप किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं?’—नदीम खान की कथित हिरासत पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

- रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, जयशंकर ने जताया दुख

- कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, कोर्ट ने किया रिहा

- यूपी कांग्रेस में पदभार ग्रहण के दौरान बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में भिड़ंत

- रियाद हवाई अड्डे पर हमला: 12 की मौत, 309 घायल; उड़ानें अस्थायी रूप से बंद

- भूपेंद्र चौधरी ने News18 के कार्यक्रम में उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए

