टोल प्लाजा विवाद: सेना के जवान से मारपीट पर NHAI का कड़ा एक्शन, टोल कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द

Date:

NHAI ने मेरठ-करनाल सेक्शन पर टोल वसूलने वाली फर्म पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये कार्रवाई टोल कर्मचारियों द्वारा एक सेना के जवान के साथ दुर्व्यवहार के मामले में की गई है….

मेरठ-करनाल हाईवे (NH-709A) पर स्थित भूनि टोल प्लाजा पर 17 अगस्त को सेना के जवान कपिल सिंह से मारपीट का मामला सामने आया था। सेना के जवान कपिल से मारपीट का वीडियो बहुत वायरल हुआ था। घटना के कई दिन बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस पर बड़ी कार्रवाई की है।

NHAI ने सख्त कार्रवाई करते हुए टोल वसूली एजेंसी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया और उसे एक साल के लिए किसी भी नई बोली में भाग लेने से रोक दिया है। एजेंसी पर 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है और उसकी 3.66 करोड़ रुपए की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी भी ज़ब्त की जाएगी। यह रकम टोल प्लाजा पर हुए नुकसान और उपकरणों की मरम्मत/बदलाव में खर्च होगी। 

टोल कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी

घटना के बाद टोल कंपनी M/s धर्म सिंह को ‘कारण बताओ’ नोटिस दिया गया था, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच में एजेंसी के कर्मचारियों को जवान के साथ बदसलूकी, झगड़े और टोल प्लाजा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी माना गया।  

NHAI की सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी

आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए NHAI ने सभी टोल कंपनियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इनमें कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करने और टोल स्टाफ को अच्छे व्यवहार व संवाद कौशल की ट्रेनिंग देने की बात शामिल है। NHAI ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और टोल स्टाफ की अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सेना के जवान को खंभे से बांधकर पीटा था

रविवार को श्रीनगर में राजपूत बटालियन में तैनात और कांवड़ यात्रा के लिए छुट्टी पर आए 26 वर्षीय सेना के जवान कपिल को भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर एक खंभे से बांधकर पीटा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एनएचएआई (NHAI) ने टोल वसूलने वाली फर्म, मेसर्स धरम सिंह को टोल प्लाजा की बोलियों में भविष्य में भाग लेने से रोकने और उसे बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

SRINAGAR: The National Investigation Agency (NIA) on Saturday conducted...

Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

Srinagar: The Economic Offences Wing (EOW) Kashmir has filed...