बरेली ( गुलरेज़ ख़ान): यूपी के बरेली में प्रशासन ने मौलाना तौक़ीर रज़ा के करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उनके सबसे ख़ास शराफ़त खान के हमसफ़र रिज़ॉर्ट को सील कर दिया है। बरेली विकास प्राधिकरण, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच यह प्रतिष्ठान सील किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक़, हमसफ़र रिज़ॉर्ट को शहर का अहम आयोजन स्थल माना जाता था, लेकिन हाल ही में हिंसा और अवैध निर्माण के मामलों में प्रशासन ने इसे कार्रवाई के दायरे में लिया।
जानकारी के अनुसार, मौलाना तौक़ीर रज़ा के करीबी और समर्थकों की कई अवैध संपत्तियों को सील किया जा चुका है। होटल, मैरिज हॉल और गार्डनों के बाद अब शराफ़त खान के इस रिज़ॉर्ट पर प्रशासन ने ताला लगा दिया। अधिकारीयों का स्पष्ट कहना है कि अवैध निर्माण या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बरेली प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यही सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
हमसफ़र रिज़ॉर्ट के बाहर अचानक सीलिंग की कार्रवाई के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मौलाना तौक़ीर रज़ा के अन्य करीबियों की सूची भी प्रशासन के पास है, जिस पर अगली कार्रवाई कभी भी हो सकती है। इसी वजह से शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग अगले कदम को लेकर चिंतित हैं।
बरेली में प्रशासन की लगातार कार्रवाई के चलते मौलाना तौक़ीर रज़ा के करीबियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन ने हमसफ़र रिज़ॉर्ट पर ताला लगाकर एक और बड़ा संदेश दे दिया गया है। अब सवाल यही उठ रहा है कि अगला नंबर किसका है।
- सोनम वांगचुक ने किया विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

- गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे के साथ मनाएं ईद-उल-अज़हा, सोशल मीडिया पर न डालें कुर्बानी की तस्वीरें: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

- ग़ज़वा-ए-हिंद अब महज़ बकवास, छेड़ा तो दुनिया के नक्शे से मिट जाओगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता मज़ाहिर ख़ान की दोटूक

- कैराना में 149वां मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप आयोजित: हकीम अजमल खान को ‘भारत रत्न’ देने की उठी मांग

- Stray Dogs Case Verdict: ‘बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार’, आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

- पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में फिर भारी उछाल, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; देखें अपने शहर के नए रेट

