बरेली: कोतवाली परिसर में शिव परिवार व हनुमान जी की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना, एसएसपी अनुराग आर्य ने की पूजा-अर्चना

Date:

बरेली (गुलरेज़ ख़ान): शहर कोतवाली परिसर में रविवार को शिव परिवार एवं हनुमान जी की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई। विधि-विधान से संपन्न हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन से हुई। मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा और शांति प्रदान करते हैं।

स्थानीय नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने भी मूर्तियों की स्थापना में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। मूर्ति स्थापना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि कोतवाली परिसर में बने इस मंदिर से श्रद्धा और आस्था का नया संदेश मिलेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, नगर पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक, नगर क्षेत्राधिकारी प्रथम आशुतोष शिवम, कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार पांडे, अपराध निरीक्षक लव कुमार सिरोही के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और आमजन शामिल हुए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...