अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी दारुल उलूम देवबंद पहुंचे, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Date:

उत्तर प्रदेश: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्तकी आज भारत के सबसे प्रतिष्ठित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद पहुंचे। संस्था प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए 15 प्रमुख उलमा की सूची जारी की है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में कड़े इंतज़ाम किए हैं, और महिला पत्रकारों के लिए विशेष नियम लागू किए गए हैं।

दिल्ली से मुत्तकी का काफिला सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुआ और वे दोपहर लगभग 12 बजे देवबंद पहुंचे। उनका स्वागत दारुल उलूम की विशालकाय गोलाकार लाइब्रेरी में किया गया।

मौलाना आमिर खान मुत्तकी अफगानिस्तान में तालिबान शासन के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं। वर्ष 2021 में सत्ता संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। वह छह दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं और दिल्ली में कई अधिकारियों से भेंट कर चुके हैं। देवबंद पहुंचने पर उनका स्वागत कार्यक्रम संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की देखरेख में आयोजित किया गया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related