अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक, आगामी चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

0
215
15-minute closed-door meeting between Amit Shah and Nitish Kumar
अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान और गठबंधन की सामूहिक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

करीब 15 मिनट तक चली इस बैठक के बाद अमित शाह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर छपरा जिले के तरैया के लिए रवाना हो गए, जहां उनके कई कार्यक्रम निर्धारित हैं।