Rampur News : एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 बीएलओ का जिलाधिकारी आवास पर सम्मान, पारिवारिक भोज हुआ

Date:

रामपुर (रिज़वान ख़ान): रामपुर जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पहले पूरा करने वाले 10 उत्कृष्ट बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जिलाधिकारी आवास पर सम्मानित किया गया। इस विशेष सम्मान समारोह में बीएलओ को अपने परिवार के साथ आमंत्रित किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण रहा।​

परिवार सहित आमंत्रण

इससे पहले सभी बीएलओ को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका था। लेकिन जिलाधिकारी आवास पर आयोजित विशेष भोज ने इस सम्मान को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बीएलओ और उनके परिजनों का आत्मीय स्वागत किया।

Rampur BLO News 1

प्रोत्साहन योजना

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने एसआईआर 2026 को गति देने हेतु एक अनोखी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इसके तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ जिलाधिकारी के आवास पर विशेष दोपहर भोज का अवसर दिया जा रहा है। यह पहल प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related