बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना पर समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सपा सांसद इकरा हसन ने मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को “बेहद शर्मनाक” बताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर महिला की गरिमा और धार्मिक पहचान पर हमला है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।”
वीडियो पर विपक्ष का तंज
वायरल वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब पटना में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे। उसी दौरान एक महिला चिकित्सक जब मंच पर पहुंची तो कथित रूप से सीएम नीतीश कुमार ने उसका हिजाब नीचे खींच दिया।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए। पार्टी ने लिखा कि “नीतीश जी अब पूरी तरह संघी हो चुके हैं और उनकी मानसिक स्थिति चिंताजनक दिखती है।”
वहीं कांग्रेस ने भी इस घटना को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब राज्य का मुखिया इस तरह की हरकत करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।”
इकरा हसन का सवाल
सपा सांसद ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को महिला की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। “अगर कोई मुख्यमंत्री इस तरह का व्यवहार करे, तो समाज में गलत संदेश जाता है,” उन्होंने कहा।
- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

