अमेरिका के मेन राज्य के बांगोर में एक निजी विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, विमान में आठ लोग सवार थे, जिनके बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।
हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा रविवार शाम को हुआ, जब प्राइवेट जेट रनवे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वो रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिससे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह दुर्घटना भीषण हिमपात के दौरान हुई, हालांकि दुर्घटना के अंतिम कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
- अमेरिका: हाईवे पर छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय लोगों की तत्परता से बची कई जानें; 1 की मौत

- ईरान-अमेरिका समझौता इसी सप्ताह संभव; ट्रम्प का दावा- सर्वोच्च नेता ने दी मंजूरी

- भारत समेत 60 देशों को US टैरिफ का बड़ा झटका? इन प्रोडक्ट्स पर लग सकता है 12.5% अतिरिक्त शुल्क

- ईरान युद्ध का ताज़ा अपडेट: अमेरिका ने क़ेशम और गोरुक पर की बमबारी; कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमले

- ट्रंप का बड़ा एलान: होर्मुज जलडमरूमध्य से हटी नौसैनिक नाकाबंदी, ईरान के सामने रखी ‘परमाणु हथियार’ की सख्त शर्त

