लखनऊ: गुजरात एटीएस ने नवसारी में कार्रवाई कर जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा से जुड़े संदिग्ध फैजान शेख को गिरफ्तार किया है। 19 वर्षीय फैजान उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के गाँव दुंदावाला का रहने वाला है। फैज़ान एक ग़रीब परिवार से है जो नवसारी में एक सिलाई के कारखाने में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसके पास से अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। अभी पर आरोप हैं कि वह ऑनलाइन कट्टरपंथ का शिकार होकर टारगेटेड हमले की साजिश रच रहा था।
खुफिया सूचना पर छापेमारी, चारपुल-झालावाड़ में दबोचा संदिग्ध
गुजरात ATS को खुफिया इनपुट मिला था कि नवसारी के झालावाड़ और चारपुल इलाके में संदिग्ध सक्रिय है। जांच के दौरान एटीएस को इंस्टाग्राम हैंडल “al.faizangaza” पर संदेह हुआ, जिसे कथित तौर पर फैजान संचालित कर रहा था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने गुप्त रूप से ग्राउंड वेरिफिकेशन कराया। लोकेशन कन्फर्म होते ही एटीएस और नवसारी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि उसके ऊपर जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा से जुड़ने के आरोप हैं। सरहद पार से कंट्रोल हो रहे संभावित नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
एटीएस को आरोपी के पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी मिले, साथ ही अरबी और उर्दू में लिखी 29 पन्नों की कट्टरपंथी साहित्य सामग्री जब्त की गई। पूछताछ में फैजान ने स्वीकार किया कि वह पिछले छह-सात महीनों से मोहम्मद अबू बकर नामक हैंडलर के संपर्क में था और उसने जानबूझकर कट्टरपंथी सामग्री को फैलाया।
गुजरात एटीएस ने इस मामले में यूएपीए, भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल एटीएस फरार अबू बकर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
- बदायूं में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.57 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

- जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

- बदायूँ: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; ट्रैक्टर चालक ने किया सरेंडर

- सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

- बदायूं: दुकानदार पर हमला, बचाने आई मां की कार से रौंदकर हत्या; हाईवे पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

