भारत और ईरान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता: जयशंकर और अराघची ने की क्षेत्रीय संकट पर चर्चा

Date:

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुधवार शाम को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और निरंतर संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया, “ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। मौजूदा हालात पर गहन बात हुई। हम लगातार संपर्क में रहने को सहमत हुए।”

हाल ही में अराघची ने पाकिस्तान, ओमान और रूस का दौरा किया, जहां उन्होंने मिडिल ईस्ट संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य पर चर्चा की। ओमान में उन्होंने सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से होर्मुज संकट पर बात की।

अराघची ने एक्स पर ओमान के सुल्तान से मुलाकात की फोटो शेयर कर लिखा, “हमारे मेजबान का आभार। दोनों देशों के मुद्दों और क्षेत्रीय विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। होर्मुज स्ट्रेट के तटीय देश के रूप में हम सुरक्षित पारगमन सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहे, जो हमारे पड़ोसियों और दुनिया के हित में हो। पड़ोसी हमारी प्राथमिकता हैं।”

यात्रा के आखिरी पड़ाव पर रूस पहुंचे अराघची ने सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय मुद्दे, अमेरिका-इजरायल तनाव पर चर्चा की और समर्थन मांगा। टीएएसएस न्यूज एजेंसी के अनुसार, पुतिन ने कहा, “हम इलाके के लोगों और आपके हित में सबकुछ करेंगे ताकि शांति जल्द बहाल हो। ईरान के लोग आजादी के लिए बहादुरी से लड़ रहे हैं। उम्मीद है वे इस मुश्किल दौर से निकलेंगे। मास्को तेहरान से रिश्ते मजबूत करने को तैयार है।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

रामपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार सुबह समाजवादी...

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के...

राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के...