दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुरालीजन फरार

Date:

बदायूं: जनपद के सहसवान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिचौना की मढ़ईया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लानगर निवासी नंदवीर ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व मिचौना की मढ़ईया निवासी रामजीत (पुत्र मलखान) के साथ अपनी हैसियत के अनुसार की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पूजा को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे।

भाई का आरोप: मारपीट कर मार डाला

मृतका के बड़े भाई उमेश ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी बहन के साथ अक्सर मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के इरादे से मौके से फरार हो गए।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए हैं।

पुलिस का बयान: पुलिस प्रशासन का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और पूरी गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

सहसवान विधानसभा से सपा टिकट के दावेदार गजेंद्र यादव ने दरगाह आस्ताने गौसिया पर चादरपोशी की

बदायूँ: उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले की सहसवान विधानसभा...