बरेली(गुलरेज़ खान): आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान द्वारा 17 जून को घोषित यौमे दुरूद के एलान के बाद आई एम सी प्रमुख और प्रशासन के बीच आज बुधवार को वार्ता हुई जिसमे प्रशासन की तरफ से कहा गया के जुमें के दिन के यौमे दुरूद को आगे किसी दिन कर लें, इस पर मौलाना ने अपनी सहमति देते हुए रजामंदी दी तो दूसरी तरफ़ प्रशासन ने 19 जून इतवार को यौमे दुरूद की परमिशन पर रजामंदी दे दी है।
इस सम्बंध में प्रेस वार्ता करते हुए मौलाना ने कहा नबी ए करीम सल्लालाहो अलैहे वसल्लम से अकीदत का नज़राना पेश करने वालो के लिए दिन और तारीख कोई मायने नहीं रखते। मौलाना ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि जुमे की नमाज़ के बाद अपने अपने घरों को जाएं और इतवार को नबी ए करीम सल्लालाहो अलैहे वसल्लम से मुहब्बत का नज़राना पेश करने दोपहर 3 बजे इस्लामिया ग्राउंड में यौमे दुरूद में शामिल हों।
नुपुर की गिरफ्तारी नहीं की जायेगी मुसलमान खामोश नही रहेंगे
उन्होंने कहा जब तक नुपुर की गिरफ्तारी नहीं की जायेगी मुसलमान खामोश नही रहेंगे, इसी तरह प्रदर्शन होते रहेंगे। उन्होंने कहा इस यौमे दुरूद में औरते और बच्चे शामिल नहीं होंगे। उनके लिए 19 जून के बाद अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रधान मंत्री जी देश में बढ़ते जा रहे नफरतों के माहौल पर अपनी सोच को जाहिर करें
मौलाना तौकीर रज़ा खान ने कहा कि इस्लामिया ग्राउंड में दुरूद पढ़ते हुए बिना नारे लगाते हुए आना है। मौलाना ने कहा अपने नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकते। नुपुर की गिरफ्तारी तक हम इसी तरह यौमे दुरूद मनाते रहेंगे, हम प्रधान मंत्री जी से अपील करते हैं कि देश में बढ़ते जा रहे नफरतों के माहौल पर अपनी सोच को जाहिर करें। मौलाना ने कहा मुसलमानों पर जुल्म किया जा रहा है, हमारे मासूम बच्चों को मारा जा रहा है, बुलडोजर चलाकर मुसलमानों को बरबाद किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
19 तारीख़ को यौमे दुरूद में बेझिझक आयें
मौलाना ने कहा कि हमारी जानकारी में आया है पुलिस द्वारा यौमे दुरूद में शामिल न होने के लिए उलेमा,इमाम,मुअज्जिन,मुतावल्लियो को डराया जा रहा है। अगर कोई भी आप को डराने धमकाने का काम करे तो सीधे हमें बताएं, हम परमिशन के साथ यौमे दुरूद मनाएंगे। इस लिए 19 तारीख़ को यौमे दुरूद में बेझिझक आयें।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने वाणिज्यिक ड्राइवरों की निजी जानकारी मांगने की ट्रम्प प्रशासन की मांग पर लगाई रोक

- बदायूं में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी: संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल

