तिहाड़ जेल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे यासीन मलिक

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे यासीन मलिक(Yasin Malik) भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

तिहाड़ जेल के सेल नंबर 7 में क़ैद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक शुक्रवार की सुबह से भूख हड़ताल पर चले गए हैं।अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर लिबिरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक को शिकायत है कि उसके खिलाफ जो विचाराधीन मामला है, उसकी जांच सही तरीके से नहीं हो रही है। इस वजह से उसने सुबह से ही जेल के अंदर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हालाँकि जब उनसे भूख हड़ताल के पीछे का कारण पूछा गया, तो अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी देने से परहेज किया।

हालांकि, जेल सूत्रों ने कहा कि मलिक उन एजेंसियों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं जो उनके मामलों की जांच कर रही हैं।

सूत्रों ने कहा, “मलिक आरोप लगा रहे हैं कि उनके मामले की ठीक से जांच नहीं हो रही है, इसलिए वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की...

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...