उत्तर प्रदेश/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के पडरौना में 20 दिसंबर को एक 25 वर्षीय युवक अख़्तर हुसैन की कथित रूप से पुलिस हिरासत में हत्या का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि मृतक अख्तर पिछले एक महीने से देवरिया जेल में बंद था, उसे 26 नवंबर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। परिवार ने पुलिस पर रिश्वत नहीं दे पाने के कारण अख़्तर को प्रताड़ित करने व हिरासत में हत्या का आरोप लगाया है।
इंडिया टुमारो के मुताबिक़ मृतक के परिवार का आरोप है कि अपने बेटे की लाश लेने के लिए वो दिनभर अस्पताल में भटकते रहे। परिवार के द्वारा इंडिया टुमारो को दिखाए गए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के अनुसार मृतक अख्तर के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे।
वीडियो में मृतक अख्तर का पैर टूटा हुआ था, सर पर गंभीर चोटें थीं, कंदें पर भी गहरा ज़ख्म देखा जा सकता है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई।
मामला उत्तर प्रदेश के ज़िला कुशीनगर के पड़रौना क़स्बा में मोहल्ला फुलवारी दरबार गरुण नगर का है जहां 25 नवंबर 2022 को एक 25 वर्षीय युवक अख्तर को चोरी के आरोप में पुलिस कोतवाली ले गई, घर वालों ने विरोध किया और कारण पूछा तो पुलिस ने अख्तर पर चोरी का आरोप बताया और परिवार को अगले दिन कोतवाली बुलाया।
इंडिया टुमारो से बात करते हुए मृतक के परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पड़रौना कोतवाली में पुलिस ने उनके बेटे अख़्तर को छोड़ने के लिए 50 हज़ार रूपय रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत नहीं देने पर 27 नवंबर को पड़रौना कोतवाली से चालान कर के देवरिया जेल भेज दिया।
मृतक के परिवार का कहना है कि पुलिस ने अख्तर को झूठे आरोप में फंसाया था और पुलिस की मांग पूरी नहीं कर पाने के कारण उसे प्रताड़ित किया गया जिसमें अख़्तर की मौत हो गई।
हालांकि इंडिया टुमारो से बात करते हुए पड़रौना कोतवाली के एसआई राजेश सिंह ने रिश्वत के आरोप से इंकार किया है और इसे बेबुनियाद बताया है.
एसआई राजेश सिंह ने इंडिया टुमारो से कहा कि,“मृतक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, मृतक नशे का आदी था जिसके कारण वह जेल में बीमार हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।”
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

