पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने बुधवार 22 फरवरी से जेल भरू आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।
अपने बयान का वीडियो जारी कर इमरान खान ने कहा कि संविधान साफ कहता है कि चुनाव 90 दिनों में होने हैं, 91वें दिन का मतलब होगा कि कोई भी कार्यवाहक सरकार असंवैधानिक होगी।
इमरान खान ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पता है कि विधानसभा खत्म होने के 90 दिन बाद चुनाव कराने हैं। कहा जाता है कि न पुलिस होगी और न सेना होगी, खतरनाक बात है कि चीफ़ इलेक्शन कमीशनर इलेक्शन कराने से अक्षमता दिखा ररहा है। जिस दिन संविधान का पालन नहीं होगा उस दिन न्यायपालिका नहीं चल सकती। न्यायपालिका अगर संविधान का पालन नहीं कर सकती तो इससे बड़ी बर्बादी कोई नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी देश में कानून का राज खत्म होता है तो न्याय खत्म हो जाता है। मैं पागल तो नहीं था।कि अपनी दो सरकारें ख़त्म करदीं। हम बार-बार कहते रहे कि इस सरकार के पास जनादेश नहीं है और यह देश नहीं चला सकती। वे कहते हैं कि हमने मुश्किल फैसले किये, क्या मुश्किल फैसले किये? IMF ने हमें भी कीमतें बढ़ाने के लिए कहा था, इन लोगों ने सब कुछ महंगा करके लोगों की कमर तोड़ दी, समाधान यह है कि देश की संपत्ति बढ़ाने के लिए और कर्ज न लिया जाए।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

