कलयुगी बेटा: परिवारिक जमीनी विवाद के चलते सगे बेटे ने किये पिता पर फावड़े से ताबड़तोड वार

Date:

उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में परिवारिक जमीनी विवाद के चलते सगे बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला किया।

इस हमले से पिता की हालत गंभीर है जिसको अस्पताल से हार्ट सेंटर रेफर किया गया।

दरअसल आपको हम बतादें कि संभल जिले में संपत्ति विवाद के चलते कलयुगी पुत्र हैवान बन गया और उसने खेत पर जा रहे अपने पिता पर जानलेवा हमला बोलते हुए फावड़े से वार किया।

आरोपी पुत्र पिता को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

संपत्ति विवाद में कलयुगी पुत्र द्वारा पिता पर फावड़े से जानलेवा हमला करने का पूरा मामला बहजोई थाना इलाके के ग्राम किसौली का है।

सोमवार सुबह गांव निवासी कल्याण सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। इसी बीच उनका बेटा अनिल कुमार वहाँ आ धमका।

आरोप है कि अनिल ने अपने पिता पर जानलेवा हमला बोलते हुए फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए।

इस हमले में कल्याण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़े।

इसी बीच मौका पाकर आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

वही सूचना मिलते ही परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में कल्याण सिंह को बहजोई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार घर में संपत्ति का विवाद चल रहा है। कल्याण सिंह के दो पुत्र सुनील और अनिल के बीच संपत्ति का विवाद है। जहां अनिल गांव में जमीन को बेचना चाहता है लेकिन सुनील और उसके पिता संपत्ति बेचने से इंकार कर रहे हैं। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सुनील पुत्र कल्याण सिंह ने लिखित तहरीर दी है जिसमें बताया कि उसके पिता कल्याण सिंह सुबह खेत पर जा रहे थे, इसी बीच उसके भाई अनिल ने पिता के साथ मारपीट की और गाली गलौज की घायल कल्याण सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...