उत्तर प्रदेश/संभल(मुज़म्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद डी पी यादव ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए अच्छे काम किए हैं और वह देश को आगे लेकर बढ़ रहे हैं। जहां उन्होंने यूपी सरकार के बजट को गरीबों एवं किसानों को सपोर्ट करने वाला बजट बताया तो वहीं जातीय जनगणना को लेकर भी खुलकर विचार रखे।
राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाहुबली नेता डी पी यादव गुरुवार को संभल स्थित भाजपा के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचे थे जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
इस दौरान उन्होंने लखनऊ विधानसभा में समाजवादी पार्टी के जातीय जनगणना को लेकर हंगामा किए जाने के सवाल पर कहा कि जातीय जनगणना होने में कोई बुराई नहीं है, यह संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कि जातीय जनगणना होने से देश एवं प्रदेश का माहौल अच्छा होगा।
जिससे विचार बनेंगे उसके साथ लड़ेंगे चुनाव
डीपी यादव ने कहा कि हम सपा में नहीं हैं, यदुकुल पुनर्जागरण मंच के बैनर के नीचे शिवपाल के साथ हैं। वह आज भी प्रोग्राम में शिरकत करते हैं। हम 2024 का चुनाव शिवपाल के साथ भी लड़ सकते हैं और अकेले भी लड़ सकते हैं। जिस पार्टी के साथ सानिध्य और विचार बनेंगे उसके साथ चुनाव लड़ेंगे। हम फील्ड के लोग हैं, हमारी तैयारियां 2024 की पूरी है।
पीएम मोदी की तारीफ़
डीपी यादव ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक काम किए हैं, उत्तर प्रदेश में भी अच्छा बजट आया है। गरीब एवं किसानों का ख्याल रखा गया है। देश के मान सम्मान के लिए नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और आगे बढ़े हमारी शुभकामनाएं है। उत्तर प्रदेशकी योगी आदित्यनाथ सरकार का बजट अच्छा है।
- विकास कार्यों में रामपुर का बजा डंका: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान, डीएम की कुशल रणनीति से मिली बड़ी उपलब्धि

- बड़ी खबर: रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले पर टली सुनवाई, अब 13 अगस्त पर नजरें

- बदायूं: नशे में कार से गाय को टक्कर मारने का आरोप, ग्रामीणों ने डॉक्टर की पिटाई की

- भाजपा की कथित भेदभाव की राजनीति के खिलाफ आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता कल, सहसवान में संगठन मजबूती पर मंथन

- बदायूं में रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही और सांठगांठ के आरोप

- ‘जड़ों से जुड़ें’: नफरत के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम का शंखनाद, इंद्रेश बोले—”धर्म अलग, लेकिन जड़ें और वतन एक”

