शामली में टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता ने जहर खाया

Date:

  • वार्ड सभासदी लड़ने के लिए मांग रहा था टिकट
  • BJP पिछड़ा वर्ग में जिला शोध प्रमुख है दीपक सैनी
  • मेरठ के अस्पताल में चल रहा था दीपक सैनी का उपचार
  • कांधला नगर पालिका वार्ड एक से मांगा था टिकट
  • रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार शाम को टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता ने ज़हर खाकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलते ही परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज़्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेरठ रेफर किया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामला कांधला थाना क्षेत्र का है। दीपक सैनी यहां रहते थे और वह भाजपा जिला शोध प्रमुख थे।

दीपक सैनी कांधला के वार्ड 3 से सभासद का टिकट मांग रहे थे।

रविवार शाम को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में दीपक सैनी का नाम नहीं था। इससे दीपक मायूस हो गए।

देर रात घर आये और घरपर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दीपक को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। 

ग़ौरतलब है कि दीपक सैनी पहले वार्ड 3 से सभासद रह चुका है। इसी के चलते वह अपने को प्रबल दावेदार माने रहे थे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

दिल्ली: सत्य निकेतन में 40-50 साल पुरानी PG इमारत ढही, 5 की मौत और 11 सुरक्षित निकाले गए

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में...

मैनपुरी में 1.80 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, डीसीएम जब्त; चालक गिरफ्तार

मैनपुरी(सिराज हुसैन): पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा...