नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित बंगाली बस्ती में इफ्तार किट के वितरण के साथ ही देश के 22 राज्यों में विजन 2026 के तहत 60 हजार जरूरतमंद परिवारों को इफ्तार किट वितरण का कार्यक्रम पूरा हो गया है।
बंगाली बस्ती में 300 परिवारों को इफ्तार दी गई। यह इफ्तार किट वितरण कार्यक्रम रमजान के पहले हफ्ते में शुरू किया गया था, पहले १० दिन में ही लक्ष्य पूरा कर लिया गया था।
विजन के सामाजिक विकास कार्यक्रम के प्रमुख मुहम्मद इस्लाम ने कहा कि इस वर्ष का लक्ष्य पूरा हो गया है, हम उन शुभचिंतकों के आभारी हैं जिन्होंने अपने बहुमूल्य समर्थन से इस बड़े अभियान को सफल बनाया।
विजन 2026 पिछले 15 वर्ष से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चला रहा है, पिछले साल हमारा लक्ष्य 50 हजार परिवारों तक पहुंचने का था और इस साल 10 हजार और परिवारों को शामिल किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि हंगर इंडेक्स के आंकड़े बताते हैं कि भारत में भूख से पीड़ित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है, इसलिए हम हर साल इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने की कोशिश करते हैं।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

