उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में एक गरीब व्यक्ति ने गांव के दबंगों पर उसके छप्पर नुमा बने घर को जलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया।
भीषण गर्मी और चल रही हवाओं के बीच घर में आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों को डर था कहीं आग गांव में ना फैल जाए.मौके पर पहुंचे लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता उससे पहले ही घर में रखा सारा सामान और नगदी जलकर राख हो चुकी थी। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पूरा मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के पिपरी महार गांव का है। यहां के रहने वाले एक गरीब व्यक्ति ने गांव के ही दबंग नवमीलाल और उसके बेटे पर घर जलाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह बाग की रखवाली कर रहा था, उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के दबंग नवमीलाल और उसका बेटा हमारे घर पर आया और उसने हमारे छप्पर से बने घर में आग लगा दी। पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने घर पर अकेली थी और घर के अंदर खाना बना रही थी।
- अखंड भारत का संकल्प: ‘न बांग्लादेश न पाकिस्तान, हमें चाहिए पूरा हिन्दुस्तान’ — मज़ाहिर रुहेला पठान

- ट्रंप का 24 घंटे में यू-टर्न: होर्मुज से 20% टोल वसूलने का फैसला बदला, अब खाड़ी देश अमेरिका में करेंगे बड़ा निवेश

- सहसवान की बेटी ज़ायनाह आतिफ ने लहराया परचम: AMU में 96% अंक और प्रवेश परीक्षाओं में शानदार रैंक से बढ़ाया मान

- बदायूं: सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, नीरज सक्सेना बने अध्यक्ष

- बदायूं: HPCL प्लांट के हाउसकीपर ने फंदे से लटककर दी जान, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

- दिल्ली में SIR प्रक्रिया शुरू: जानें कैसे भरें एन्यूमरेशन फॉर्म, स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी

