दोनों पक्षों में 6 सालों से विवाद चला आ रहा है, उसी को लेकर आज दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए
ग्लोबलटुडे,03 सितंबर
सम्भल
यूपी के सम्भल में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई जिसमें मामा भांजा के बीच -भांजे की तो मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में 6 सालों से विवाद चला आ रहा है उसी को लेकर आज दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
पूरा मामला थाना नखासा इलाके के सिरसी मोहल्ले का है, जहां मामा-भांजे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई।

देखते ही देखते मारपीट के साथ-साथ दोनों पक्षों में पथराव भी हो गया, जिसमें भांजे की तो मौत हो गई जबकि उसके पक्ष के करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस के समय पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में कुछ देर तो हंगामा किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है उधर एक शख्स की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा
- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान
- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम
- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति
