बदायूं (सालिम रियाज़): बदायूं में घर में सो रहे ग्राम प्रधान की अज्ञात लोगों ने धारधार हथियार से काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क़ो भेज दिया है। वहीं पीडित परिवार नें गाँव के ही व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर के मौजूदा ग्राम प्रधान की अज्ञात लोगों नें गला काटकर हत्या कर दी। हत्या उस वक़्त हुई जब ग्राम प्रधान अपनें घर के बरामदे में सो रहे थे।
हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।
वारदात की सूचना मिलने पर एसएसपी ओपी सिंह नें घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने पुलिस टीम क़ो जरूरी दिशा निर्देश देते हुए जल्द घटना का वर्कआउट करने के निर्देश दिए।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा के ग्राम प्रधान सीताराम लोधी अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उसी दौरान उनकी किसी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। ग्राम प्रधान की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्राम प्रधान की निर्मम हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनो नें गाँव के ही नन्हे लोधी से रंजिश के चलते हत्या का शक जाहिर करते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

