Globaltoday.in | रामपुर
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज एक अरदास में शामिल होने के लिए रामपुर पहुंचे। अरदास में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार हमारी बात जरुर मानेगी और जब तक नहीं मानेगी तो हम लोग वहीं धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर जो हमारी कच्ची झोपड़िया बनी हुई हैं उनको पक्का बनाएंगे क्योंकि अभी धरना लंबा चलने वाला है और कुछ दिन बाद बारिश होने वाली है। राकेश टिकैत ने कहा 5 तारीख को कृषि कानून की प्रतिया भी जलाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज अचानक रामपुर पहुंचे जहां पर उन्हें बिलासपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेना था। बिलासपुर के माटखेड़ा में उन्होंने एक अरदास में भाग लिया और बाबा अनूप सिंह से आशीर्वाद भी लिया।
टोल प्लाजा पर भी किसानों का धरना
यहाँ पिछले कुछ दिनों से काफी किसान कोयला टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं, राकेश टिकैत भी किसानों के साथ कुछ देर धरने पर बैठे।
आपको बता दें कि किसान पिछले 6 महीने से ज्यादा हो गए खुले आसमान के नीचे दिल्ली की सड़कों पर धरने पर बैठा है और कृषि कानून को काला कानून बता कर वापस करने की मांग कर रहा है। हालांकि सरकार किसानों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। लेकिन किसान भी अपनी बात मनवाने के लिए पूरी तरह से डटे हुए हैं।
मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा,”बिलासपुर में एक संत जी का भोग था हम वहां पर गए थे सवाल यह है कि सरकार किसानों की सुन नहीं रही तो 22 जनवरी को किसानों की सरकार से आखरी मुलाकात हुई। उसके बाद दोबारा कोई बातचीत नहीं हुई। जबतक भारत सरकार कोई बात नहीं करेगी तबतक ये आंदोलन जारी रहेगा, धरना देते रहेंगे और आगे इस मूवमेंट को और ज्यादा आगे बढ़ाएंगे। पूरे देश भर में यह मूवमेंट और ज्यादा आगे बढ़ेगा। जो भी संयुक्त मोर्चा कॉल करता है पूरे देश भर में उस पर काम होता है। राकेश टिकैत ने कहा 5 तारीख को कानून की प्रतियां जलाएँगे… 5 तारीख को 1 साल हो जाएगा कानून बने हुए।
क्या होगी किसानों की आगे की रणनीति ?
राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों की आगे की रणनीति क्या रहेगी सवाल का जवाब देते हुए कहा,”वहां कच्चे झोपड़े बने हैं… बार-बार गिर जाते हैं, वहां पक्के बना रहे हैं और 20 दिन बाद बारिश होने वाली है यह हमारी आगे की रणनीति है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों पर राकेश टिकैत ने कहा यह सब आंदोलन उसी के लिए तो चल रहा है। अनाज तिजोरी में बंद होगा जैसे ऑक्सीजन तिजोरी में बंद हुई ऑक्सीजन का बड़ा सिलेंडर ₹160 का जो था वे ₹20000 का बिका। इंजेक्शन डीएम और एसपी रिलीज कर रहे हैं। क्या डीएम, एसपी के पास एमबीबीएस डॉक्टर की डिग्री है इनके पास में ? जब इंजेक्शन भी सरकार रिलीज करेगी ऐसे ही रोटियां भी तिजोरियों में बंद होंगी और अनाज गोदामों बंद होगा। व्यापारी की चाबी लगेगी और पुलिस फोर्स जो कटीले तार दिल्ली के चारों तरफ लगे हैं वे गोदाम के चारों तरफ लगेंगे…अनाज उसके अंदर रहेगा और लोग भूख से मरेंगे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

