एनडीएमसी के सुझाव मांगने के बाद लोगों के 300 से ज़्यादा ओपिनियन सामने आए, जिनमें अधिकतर सुझाव मस्जिद को हटाने के विरोध में हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली के लुटियन जोन में बनी सुनहरी बाग मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव के विरोध में सांसद कुँवर दानिश अली ने भी पत्र लिखा है। हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी के चेयरमैन को लिखे इस पत्र में कहा गया है कि तकनीक के युग में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जा सकते हैं, और इसके लिए मस्जिद को हटाना अंतिम विकल्प नहीं है। यह पत्र उस प्रस्ताव के बाद आया है, जिसमें लुटियन क्षेत्र के इस अति महत्त्वपूर्ण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रास्ते के बीच बनी मस्जिद को हटाने के संदर्भ में लोगों से राय मांगी गई है।

सांसद दानिश अली(Danish Ali) ने कहा है कि हेरिटेज कमेटी का उद्देश्य एतिहासिक इमारतों के संरक्षण का है, और मस्जिद को हटाने के प्रस्ताव से उसके गठन का मूल उद्देश्य प्रभावित होता है।
दरअसल दिल्ली के लुटियन जोन में स्थित सुनहरी बाग मस्जिद को हटाने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने लोगों से सुझाव मांगा है। एनडीएमसी ने रविवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके तहत लोगों को 1 जनवरी तक अपने सुझाव पेश करने हैं।
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’

- तालाब पाटकर की जा रही प्लॉटिंग से जलभराव का खतरा, एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

- 31 Pilgrims Injured After Amarnath Yatra Bus Skids Off Road in Ganderbal’s Gund

- जामिया नगर में उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की बैठक आयोजित; भाषा संरक्षण के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी घोषित

- बिहार छात्र आंदोलन: 694 लोग हिरासत में, दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित 91 पुलिसकर्मी घायल

