हिट एंड रन कानून के नए प्रावधानों को लेकर देशभर में ट्रक ड्राइवरों के विरोध-प्रदर्शन से मंगलवार (2 दिसंबर) को इसका बड़ा असर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर पड़ा है।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): देशभर में केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर की हड़ताल से मुल्क भारी नुकसान हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर भौगोलिक स्थिति के मध्य नजर एक खास अहमियत रखता है। यहां से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक और मालवाहक ट्रक अपनी अपनी मंजिल को तय करते हैं। हड़ताल के चलते एक दुक्का वाहन हाईवे पर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पैट्रोल पंप्स पर दुपहिया और चौपाइयां वाहनों की लंबी-लंबी कतारे देखी जा रहीं है ।
रामपुर जनपद उत्तराखंड की सीमा से सटा है। यही कारण है कि यहां के तीन हाईवे जिनमें एनएच-24,एनएच-87 और देहरादून हाईवे मुकता स्थित है और यहीं से होकर लोग अपने अपने वाहनों के जरिए अपनी मंजिल को तय करते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों ने हड़ताल की हुई थी जिसका नतीजा यह देखने को मिला कि लोगों की जिंदगी में वर्तमान समय में रोजमर्रा की इस्तेमाल की चीज़ों को लेकर लोगों में बेचैनी हो गयी। लोग गाड़ियों में पैट्रोल भरवाने के लिए निकल पड़े जिससे पेट्रोल पम्प पर लंबे-लंबी कतारे लग गयीं। कल अधिकांश पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। इसी के चलते काफी वाहन चालकों को बैरंग लौटना पड़ा। यहाँ तक कि बाइकर्स भी मायूस नजर आये।
कल ऐसा लग रहा था कि हालात बद से बद्तर होते जायेंगे क्यूंकि पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल नहीं है की तख्तियां लगा दी गई थीं जो आज भी लगी हैं। हाइवे अभी भी सूने पड़े हैं।
अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में लोगों की जिंदगी पर इसका बड़ा असर देखने को मिलेता। रोडवेज बसो के संचालन पर खास असर देखा गया। ड्राइवर की हड़ताल के चलते एक ही दिन में विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

