रामपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और पशु काटने के उपकरण बरामद

Date:

रामपुर: रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र में पुलिस ने 21 सितंबर की रात एक हिस्ट्रीशीटर गौकश अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी नदीम पुत्र लतीफ के पास से नाजायज तमंचा, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और एक टैम्पो बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत 21 सितंबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम भौनकपुर से कुन्दनपुर जाने वाली नहर के बीच रास्ते में पुलिया के पास एक टैम्पो में दो व्यक्ति गौवंशीय पशु का वध करने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही थाना मिलक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त नदीम पुत्र लतीफ निवासी ग्राम भैसोडी थाना मिलक रामपुर टांग में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त नदीम से पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • एक तमंचा 315 बोर
  • नाल में फंसा खोखा कारतूस
  • एक जिंदा कारतूस
  • कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, चापड़चार छुरी, दो रेती, तीन प्लास्टिक के कट्टे
  • एक टैम्पो

घायल अभियुक्त नदीम को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त नदीम थाना मिलक का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अब तक आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।

दर्ज मामला

गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना मिलक पर मु0अ0सं0- 314/2026, धारा- 109(1), 3(5) बी.एन.एस व 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत दो अभियुक्तों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्र0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 श्री दिर्घांशु शर्मा, हे0का0 825 नफीस अहमद, का0 1841 ओपिन्द्र, का0 1708 अमित कुमार, का0 588 मोहित कुमार और का0 760 अरविन्द कुमार शामिल थे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

असम के गायक सिमांता शेखर ने छोड़ी बीजेपी, फिल्म निगम के अध्यक्ष पद से भी दिया इस्तीफा

गुवाहाटी, 22 सितंबर: असमिया गायक और बीजेपी नेता सिमांता...

बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

बदायूं: बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के बक्सर गांव...