ईरान: होर्मुज जलडमरूमध्य देश के सम्मान और गरिमा का प्रतीक-मोजतबा खामेनेई

Date:

तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को देश के सम्मान और गरिमा का प्रतीक घोषित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से किसी भी स्थिति में वंचित नहीं किया जा सकता।

अपने जारी संदेश में सर्वोच्च नेता ने कहा कि ईरान अब कमजोर, पिछड़ा या विदेशी शक्तियों पर निर्भर रहने वाला देश नहीं रहा, बल्कि देश विकास और संप्रभुता के नए शिखर पर पहुँच चुका है।

उन्होंने बताया कि ईरान द्वारा दिए गए जवाबी हमलों से दुश्मनों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। बाहरी दबावों और थोपे गए युद्धों के बावजूद ईरान पहले से कहीं अधिक मजबूत होकर उभरा है।

मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और पूरा ईरानी राष्ट्र अपनी संप्रभुता, विकास और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने देश की जनता के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि ईरानी लोग हर मोर्चे पर दुश्मन का मुकाबला करने और प्रतिरोध करने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related