नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया (INDIA) गठबंधन के नेताओं और सांसदों ने दिल्ली में चुनाव आयोग मुख्यालय के घेराव के लिए मार्च निकाला। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) जाने से रोके जाने के बाद विपक्षी नेताओं ने आकाशवाणी भवन परिसर में पेड़ के नीचे बैठकर हाई-वोल्टेज धरना दिया।
चुनाव आयोग दफ़्तर से करीब 300 मीटर दूरी पर पुलिस ने बहुस्तरीय बैरिकेडिंग लगाकर करीब 300 विपक्षी सांसदों के मार्च को रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी सुरक्षा घेरा और बैरिकेड्स पर चढ़ गए और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। इसके बाद विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा और इमरान प्रतापगढ़ी सहित कई प्रमुख नेता आकाशवाणी भवन के अंदर दाखिल होकर परिसर में एक पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए।
“हमारे साथ जो हुआ, वह देशद्रोह है” — राहुल गांधी
धरने के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया पर जारी संदेश में राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला:
“हमारे देश के साथ जो किया गया है उसे देशद्रोह कहा जाता है और कोई भी बचने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश से लोकतंत्र खत्म कर दिया है। इन लोगों ने ‘वोट चोरी’ कर देश को हाईजैक कर लिया है। इनसे कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी।”
राहुल गांधी ने आगे सवाल उठाया:
- “300 सांसदों को चुनाव आयुक्त से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा?”
- “ज्ञानेश कुमार क्यों डरे हुए हैं? अगर उन्होंने वोट चोरी नहीं की है, तो वे हमसे मिलने के लिए तैयार क्यों नहीं होते?”
- “जब जनता के प्रतिनिधि चुनाव आयोग से नहीं मिल सकते, तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जाता है?”
पवन खेड़ा का बयान: “लोकतंत्र की स्थिति चिंताजनक”
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग का कार्यालय महज 100 मीटर की दूरी पर है, लेकिन विपक्ष के नेता को ज्ञापन सौंपने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में लोकतंत्र की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

