रामपुर: रियासत रामपुर (Rampur) के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पुत्र पांच बार सांसद रहे नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां को आज उनकी यौमे पैदाइश पर याद किया गया।
मरहूम मिक्की मियां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो(Noor Bano) के पति और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां (Naved Miyan) के पिता थे। आज भी लोग उन्हें साफ सुथरी छवि और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल के तौर पर याद करते हैं।
पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि मिक्की मियां का जन्म 11 मार्च 1933 को हुआ था, जबकि एक सड़क दुर्घटना में 5 अप्रैल 1992 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके यौमे पैदाइश पर सोमवार को मक़बरा जनाबे आलिया स्थित क़ब्र पर फ़ातेहाख्वानी हुई तथा नूर महल में कुरानख्वानी की गई।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल

- सहसवान में आजाद समाज पार्टी ने की प्रेसवार्ता, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा


