रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में थाना स्वार क्षेत्र के मसवासी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना स्वार में चौकी मसवासी क्षेत्र के गांव में एक युवक कल रात में घर से बात करके किसी काम से निकला था और रात में वापस नहीं आया था। आज प्रातः खेत में पगडंडी के पास उसका शव मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसके सीने के पास किसी आग्नेयास्त्र की चोट है। कोई अभी तक तहरीर नहीं मिली है ना ही किसी पर शक जाहिर किया गया है परंतु घटनास्थल और आसपास का परिदृश्य बता रहा है कि संभवत कोई आपसी विवाद के कारण से ऐसा हुआ है, जो निकल कर आएगा और साथ ही साथ परिजनों द्वारा जो तहरीर दी जाएगी और कॉल रिकॉर्ड से जो निकल कर आएगा उससे शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated


