पिछले 1 साल से अधिक से सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद फिलहाल वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में दाखिल हैं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार का पतन होने के बाद भाजपा की सरकार आने पर आजम खान के खिलाफ मुकदमों की झड़ी लग गई थी। 100 से अधिक मुकदमे अब तक आजम खान के नाम दर्ज हो चुके हैं जिनमें से अधिकतर में उनको अदालत से जमानत भी मिल चुकी है। लेकिन अब एक नई मुश्किल खड़ी हुई है एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के उस नोटिस से जो डीएम रामपुर को भेजकर ईडी ने आजम खान से संबंधित जानकारियां जुटाई हैं।
मोहम्मद आजम खान के जौहर ट्रस्ट को दिए जाने वाले चंदे और उनकी संपत्तियों की एक लंबी शिकायत रामपुर के भारतीय जनता पार्टी नेता आकाश सक्सेना उर्फ़ हनी ने ईडी और सीबीडीटी में दर्ज कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्हीं की जांच के संबंध में अब ईडी ने रामपुर के जिला अधिकारी को नोटिस भेजकर आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट से संबंधित जानकारियां तलब की हैं। अब देखना यह होगा ईडी आजम खान को लेकर क्या कार्रवाई करती है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

