तिरुवनंतपुरम: केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ(UDF) में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने तमिलनाडु और केरल में लोकसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग करते हुए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से संपर्क करने का फैसला किया है।
मुस्लिम मिरर के अनुसार आईयूएमएल महासचिव पीएमए सलाम ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु और केरल में चुनाव की तारीखों को बदलने के अनुरोध के साथ ईसीआई से संपर्क करेगी जहां शुक्रवार (क्रमशः 19 और 26 अप्रैल) को मतदान होना है क्योंकि इससे मुसलमानों को असुविधा होगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मुसलमान विशेष नमाज अदा करते हैं।
आईयूएमएल नेता ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के चुनाव अधिकारियों और मतदान एजेंटों को नमाज अदा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
केरल की 3.3 करोड़ आबादी में से करीब 24 फीसदी आबादी मुस्लिम समुदाय की है।
- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

