रामपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज़ हुसैन, रोज़ा इफ्तार में हुए शामिल

Date:

रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन सिविल लाइन थाना क्षेत्र एक इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर उन्होंने रोजा इफ्तार किया।

आपको बता दें कि सैयद शाहनवाज हुसैन केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। चुनाव के माहौल में उनकी यह पहला रामपुर दौरा है।

इससे पहले वह रामपुर निवासी अफ्शान के घर आए थे। जहां पर अफशान के पिता का देहांत हो गया था। अफशान के गम में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री रामपुर पहुंचे थे।

अब पूर्व मंत्री का रामपुर का यह दूसरा दौरा है और उन्होंने बीएसएनएल कालोनी स्थित अफ्शान के जीजा नाहिद खान उर्फ गुड्डू के घर पर रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर उनके समर्थक भी उनके साथ रहे।

भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि किसी कांग्रेसी और सपाई से भी पूछ लें मंदिर और मस्जिद में ले जाकर तो वह यही कहेगा आएंगे तो मोदी ही।

उन्होंने दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की सीट 370 प्लस आएगी और एनडीए गठबंधन की सीट 400 प्लस आएँगी, इसमें कोई शक नहीं है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

New Delhi (Pradeep Kumar): Life is a fascinating blend...

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

सहसवान में ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक ने...