कनाडा में खालिस्तान आंदोलन के सिख नेता हरदीप की हत्या में शामिल 3 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
एक विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक, कनाडा की खुफिया एजेंसियों ने सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर(Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के मामले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
कनाडाई पुलिस अधीक्षक मनदीप मोकर ने भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह नागर की हत्या के मामले में तीन संदिग्धों पर हत्या और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय किरण बराड़, 22 वर्षीय कमलप्रीत सिंह और 28 वर्षीय किरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि तीनों आरोपी 3 से 5 साल पहले भारत से कनाडा आए थे और उन्होंने अपना हुलिया भी बदल लोइया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोदी सरकार के साथ संबंधों की जांच शुरू कर दी है और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी इस संबंध में कनाडा सरकार का सहयोग कर रही हैं।
गौरतलब है कि खालिस्तान आंदोलन के नेता हरदीब सिंह निज्जर की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बाद में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता के पुख्ता सबूत हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

