Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
बरेली में किसान आंदोलन की हिमायत में ज्ञापन देने गए रामपुर में दरगाह सज्जादानशी के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने के बाद मुसलमानों और दरगाह में आस्था रखने वालों की नाराज़गी पर रामपुर पहुँचे ऑल इंडिया इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष की वापसी के बाद सज्जादा नशीन की गिरफ्तारी पर प्रेस वार्ता करते हुए मौलाना तौक़ीर रज़ा ख़ान ने कहा,” सरकार नाकाम हो गयी है।
अपनी नाकामी किसान आंदोलन की आवाज़ दबाने को हिन्दू मुस्लिम में बांटने की साज़िशें रची जा रही हैं।
मौलाना ने कहा कि खानखानों और सज्जादगान को बेइज़्ज़त किया जा रहा है। खानखानों की हिफाज़त को सज्जादगान के खिलाफ किये जा रहे ज़ुल्म के खिलाफ खामोश नहीं बैठा जा सकता।
उन्होंने कहा,”जब आज़ादी खत्म हो गयी तो दिखावे की आज़ादी से बेहतर है खुद को गिरफ्तार ही करा दिया जाये। लिहाज़ा खानखाहो व दरगाहों व उन के सज्जादगान की हिफाज़त, रामपुर खानखाह के सज्जादानशी के साथ 48 घण्टे में न्याय नहीं किया गया तो विरोध में सोमवार को अपने निवास से पैदल ए डी जी ऑफिस जाकर गरफ्तारी देंगे।
मौलाना तौक़ीर राजा ने कहा कि किसानों की हिमायत करना अपराध बनाया जा रहा है। फोन टेप किये जा रहे हैं। आवाज़ को दबाने के लिए ही ज़ुल्म किये जा रहे हैं। लिहाज़ा इस सब के लिए हिन्दू मुसलमान से ऊपर उठ कर संघर्ष का वक्त आ गया है।
मैं सभी खानखाहो व दरगाहों के सज्जादगान से अपील करता हूँ आज रामपुर के दरगाह के साथ ज़ुल्म हुआ कल किसी दूसरी खानखा दरगाह के खिलाफ यही साज़िश की जायेगी लेहाज़ा वक़्त रहते आवाज़ उठाये
प्रेस वार्ता में आई एम सी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव जनाब डॉक्टर नफ़ीस खान साहब, नदीम खान,मुनीर इदरीसी,अफ़ज़ाल बेग मौजूद रहे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

