Globaltoday.in | सालिम रियाज़ | बदायूं
यूपी के बदायूं में ऑनर किलिंग (Honour Killing) का मामला सामने आया है। कोर्ट मैरिज से खफा एक भाई ने अपनी बहन की चाकू से रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी और पुलिस तमशबीन बनी यह सब देखती रही। वारदात से इलाक़े में कोहराम मच गया।
मामला तहसील दातागंज क्षेत्र का है जहां घर से गायब युवती ने चोरी छिपे एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजनों को जब इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन ज़िद पर अड़ी युवती ने किसी तरह अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर अपनी दुनिया अलग बसाने की ठान ली। युवती दातागंज कोतवाली में अपने बयान दर्ज कराने ही वाली थी कि उसके भाई ने उसे देख लिया और उसने अपनी बहन पर चाक़ू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस भयावह मंज़र को देख परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
बरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और हत्या रोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी
