Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के रेडिको खैतान रामपुर डिस्टलरी में अल्कोहल का टैंक फटने के बाद आग लग गयी। इस आग में क़रीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए जिनमे कुछ घायलों को हायर सेंटर और कुछ को रामपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद रामपुर के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के रेडिको खेतान रामपुर डिस्टलरी में आज वेयरहाउस के अल्कोहल के टैंक में भीषण धमाका हुआ और धमाके के बाद उस टैंक में आग लग गई जिससे अल्कोहल बुरी तरह से जलने लगा और आसपास के एरिया में भी फैल गया।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों आग को बुझाने में लग गयीं। खबर लिखे जाने तक भी अल्कोहल में आग लगी हुई है और दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
आप को बता दें कि रेडिको खैतान रामपुर डिस्टलरी में शराब बनती है जो यहां से काफी मात्रा में एक्सपोर्ट की जाती है।
वहीं इस घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,” 8 से 9 लोग बताए जा रहे हैं जो घायल हैं। कुछ यहाँ लोकल हॉस्पिटल में भर्ती हैं, कुछ को बाहर रेफर कर दिया गया है। किस कारण से ही आग लगी है, क्या कमी रही है उसकी जांच की जा रही है। यह अल्कोहल का टैंक है जिस में आग लगी है… कैजुअल्टी कोई नहीं है। कुल मिलाकर 9 लोग घायल हैं। है कहां-कहां पर घायल हैं यह अभी जांच का विषय है। चार दमकल की गाड़ियां लगी हुई हैं। जब तक वहां पर अल्कोहल रहेगा तब तक वहां पर आग जलती रहेगी। उस टैंक से अल्कोहल को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

