मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणें में क्रैश, पायलट समेत 4 लोग थे सवार

Date:

बताया जा रहा है ये हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 4 लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच रही हैं।

महाराष्ट्र: पुणे में भारी बारिश के बीच शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत 4 लोग ज़ख़्मी हो गए। यह हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी चारों यात्री सुरक्षित हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ एक निजी एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जाते समय पुणे जिले के पौड गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, पायलट को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य यात्री स्थिर हैं। अधिकारी फिलहाल स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं और जांच जारी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...