Rampur News: स्वार मस्जिद के पास तेज गति डंपर ने बाइक सवार युवक और युवती को रौंदा, युवक गंभीर रूप से घायल

Date:

Hind Guru
Hind Guru Academy

रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर की तहसील स्वार में स्वार-रामपुर-बाजपुर मार्ग पर जामा मस्जिद के सामने तेज गति डंपर ने बाइक पर चल रहे युवक और युक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया। सूचना पाकर बाइक सवार के परिजनों को लगी परिजन मौके पर पहुंच गए और तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

वही डंपर चालक ने आसपास के लोगों को दौड़ता देख डंपर से कूद कर मौके से फरार हो गया। गुस्साए नगर वासियों ने डंपर के ऊपर चढ़कर डंपर पर तोड़फोड़ की, डंपर तोड़फोड़ होता देख नगर वासियों ने स्वार पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में कर बाइक पर चल रहे परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...