मुरादाबाद: आम तौर पर देखा जाता है कि जनता को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अपने छोटे मोटे कामों को भी पूरा कराने के दौरान कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आम शिकायतें यह दर्शाती हैं कि कई बार जायज़ और प्रक्रिया के लिहाज़ से सही कामों को भी जान-बूझकर लंबित रखा जाता है या उनमें देरी की जाती है। इसके इलावा, कुछ मामलों में रिश्वत की मांग करने और जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने जैसी गंभीर शिकायतें भी सामने आती हैं। इन्हीं कमियों और कोताहियों को दूर करने के लिए मंडलायुक्त श्री आञ्जनेय कुमार सिंह ने हाल ही में एक जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है ताकि जनता को सरकारी कार्यालों में अपना काम कराने में किसी भी तरह की देरी या दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इस स्थिति को सुधारने और जनता के कामों को बिना किसी बढ़ा त्वरित गति से पूरा कराने के लिए मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने एक विशेष पहल की है। इस पहल के अंतर्गत, आम नागरिकों, समाजसेवी संगठनों और नागरिक समूहों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। ये सुझाव तहसील, ब्लॉक, थाना, रजिस्ट्री, आरटीओ, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, विकास प्राधिकरण और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के लिए हो सकते हैं।
सुझाव देने के लिए 31 अगस्त 2024 की अंतिम तारीख तय की गई है। नागरिक अपने सुझाव व्हाट्सएप (मोबाइल नम्बर: 9454416859) या ईमेल (commissioneroffice10@gmail.com) के माध्यम से भेज सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल सरकारी कार्यालयों में जन सामान्य को होने वाली समस्याओं के बारे में ही सुझाव भेजे जाएं, और निजी या आईजीआरएस शिकायत प्रणाली में शामिल शिकायतें ना भेजी जाएं।
इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और आम जनता के कार्यों को बिना किसी रुकावट के समय पर पूरा करना है। सबसे बेहतरीन सुझाव देने वाले पांच व्यक्तियों या संस्थाओं को मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह अपने हाथों विशेष रूप से सम्मानित करेंगे। इस कदम से न केवल सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद की जा रही है, बल्कि जन समस्याओं के प्रति जिम्मेदारी बढ़ने और उसके त्वरित समाधान की पूरी संभावनाएं नज़र आ रही हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

