
रामपुर: आज शनिवार को आम आदमी पार्टी से वार्ड 36 के सभासद मौहम्मद ज़फ़र ने बोर्ड की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि पनवड़िया पर पीएम स्वनिधी गल्यारा बनाने के लिए वक़्फ़ बोर्ड की अराज़ी पर बनी मस्जिद की दुकानों को गैरकानूनी ढंग से तोड़कर गल्यारा बनाने की बात चल रही है जबकि गल्यारा बोर्ड से पास तक नहीं है।
मोहम्मद ज़फ़र ने कहा कि 20-25 परिवारों को उजाड़ कर गल्यारा बनाना कोई समझदारी नहीं है जबकि उक्त गल्यारा नगर पालिका की शहर में शाहबाद गेट, नवाबगेट आदि पर खाली पड़ी जगहों पर भी बनाया जा सकता है।
शहर में लीक पानी की लाइन, टूटी सड़कों, साफ-सफ़ाई एवं ख़राब लाइटो सहित जनहित के कई मुद्दों पर मौहम्मद ज़फ़र ने अपने सुझाव दिए, तथा हाउस टैक्स हाफ़ वॉटर टैक्स माफ़ करने के साथ साथ मौहल्ला क्लिनिक का मुद्दा भी उठाया।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

