उत्तर प्रदेश/रामपुर: आम आदमी पार्टी(AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने 04 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से ही जनपद रामपुर में संजय सिंह की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला के नेतृत्व में लगातार नई-नई मुहीमों को चलाया जा रहा है।
इस मुहिम के तहत लग-भग 70 दिनो से राष्ट्रपति महोदया को खून से पत्र लिखने का सिलसिला जारी है।
अब आप के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक मुहीम शुरू की है जिसमें स्वार विधानसभा में घर-घर जाकर संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे का सच जनता को बताया और कहा कि सांसद संजय सिंह एक निडर और ईमानदार व्यक्ति हैं और देश की सबसे बड़ी अदालत संसद भवन में इस मुल्क के कमज़ोरो की आवाज़ बहुत बेबाकी से उठाते हैं और मोदी सरकार की आंख में आंख डालकर सरकार के हर घोटाले को उजागर करते हैं और पूरे मुल्क के गरीबों, कमज़ोरो का दिल्ली के अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाते हैं। वह रामपुर के भी सैकड़ो लोगों का फ्री में इलाज करा चुके हैं। बस हुकूमत की नज़र में यही उनका जुर्म है जिसकी वजह से वो आज जेल में हैं। अगर ऐसे नेता जेलों में बंद रहेंगे तो गरीब,मज़लूम की आवाज कौन बुलंद करेगा। इस देश की सुरक्षा एजेंसियां सरकार का तोता बन कर काम कर रही हैं जो लोकतंत्र के लिए नुक्सान दे है।
इस मौके पर रोहिलखंड प्रांत उपाध्यक्ष आसिफ मियां, ज़िला उपाध्यक्ष जमील अंसारी, सभासद मौ० अहमद, सभासद शमशाद अली,नगर अध्यक्ष मसवासी रिसालत अली उर्फ बबलू, नगर अध्यक्ष दड़ीयाल अकबर अली,अल्पसंख्यक स्वार विधानसभा अध्यक्ष हाजी रिसालत अली,युवा नगर अध्यक्ष स्वार शाहरुख खां, नावेद खां, काशिफ मियां, मौ० आलमगीर, लारैब खां आदि लोग मौजूद रहे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

