पंजाब सरकार की कमियों पर की गई रिपोर्टिंग के बाद प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार ने यह कदम उठाया है।
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जी मीडिया के जी न्यूज़ चैनल को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी किया है। भगवंत मान सरकार ने इस फैसले को लेकर कोई औपचारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।
इससे पहले खबर आई थी कि जी मीडिया के सभी चैनल, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी जैसी क्षेत्रीय भाषा के चैनल भी शामिल हैं, को भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। हालांकि, पंजाब में हमारे दर्शकों ने सिर्फ जी न्यूज़ चैनल का प्रसारण नहीं होने की पुष्टि की है। ये रोक Zee मीडिया के हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत सभी क्षेत्रीय भाषाओं के चैनलों पर लगाई गई हैं।जी मीडिया समूह के अन्य चैनल पंजाब में उपलब्ध हैं।
मंत्री का वीडियो दिखाने पर लिया फैसला
सूत्रों के अनुसार मान सरकार में मंत्री बलकार सिंह का 21 साल की लड़की के साथ का आपत्तीजनक वीडियो इस मीडिया संस्थान ने अपने चैनल पर दिखाया था। जिसके बाद मान सरकार ने चैनल पर रोक लगाने का फैसला किया। वहीं, चैनल के प्रसारण पर रोक लगाने की खबर पर विपक्ष ने मान सरकार को घेरने के साथ ही लोकत्रंत पर हमला बोला और इसकी तुलना आपातकाल से की।
मीडिया ग्रुप की भी प्रतिक्रिया आई सामने
वहीं, इस पूरे प्रकरण में मीडिया संस्थान का कहना है कि कई लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि वो अपने घर में Zee मीडिया के चैनल नहीं देख पा रहे हैं। Zee के रिपोर्टर ने संस्थान को बताया कि सरकार में कोई भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे रहा है और कहा जा रहा है कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
राजनीतिक दलों ने की आप की निंदा
बीजेपी, जेडीयू ने भी आप सरकार के इस फैसले की निंदा की है। जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि आप की शुरुआत मीडिया की वजह से हुई है। जब-जब मीडिया की आजादी पर प्रहार होता है तब लोकतंत्र खतरे में होता है। उन्होंने केजरीवाल से आग्रह किया कि वे पंजाब में ऐसे कदम न उठाएं।
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

