ED का आरोप है की आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने 32 लोगों की अवैध तरीके से दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती करवाई थी। इसके साथ ही अमानत पर फंड के गलत इस्तेमाल का भी इल्ज़ाम है।
नई दिल्ली: आप विधायक विधायक अमानतुल्लाह खान( Amanatullah Khan) को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। 2 सितंबर 2024, सोमवार को आप अमानत ने सोशल मीडिया एक्स(X) पर वीडियो जारी कर खुद को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई थी।
ED की टीम ने सुबह सात बजे अमानत के घर छापेमारी की। लागबहग 4 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद ईडी के अफसरों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।
अमानतुल्लाह को जिस वक्त ईडी की टीम गिरफ्तार करके ले गई, उस वक्त उनके घर के बाहर समर्थकों की भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने अमानत के घर पहुंचकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अभी अमानत के परिवार से मिला, उन्होंने बताया कि किस तरह से ED और पुलिस ने घर पर हंगामा किया और अमानत को झूठे और बेबुनियाद मामले में गिरफ्तार कर किया है। मोदी की तानाशाही के खिलाफ़ हम सब मिलकर लड़ेंगे।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

