उत्तर प्रदेश/बदायूँ(सालिम रियाज़): बदायूं में एक स्कूल वैन और बस की भीषण भिडंत में 4 छात्र-छात्राओं और एक चालक की मौत हो गयी जबकि 20 की हालत गंभीर और चिन्ताजनक है।
बदायूं में सोमवार सुबह एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। स्कूल वैन और स्कूल बस की आमने-सामने से जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में स्कूल वैन सवार 4 छात्र-,छात्राओं और चालक समेत 5 की मौत हो गई है जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें एक की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है।
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र के नवीगंज के निकट तब हुआ जब तेज रफ्तार एसआर पीएसी इंग्लिश मीडियम गौतरा व सत्यदेव इंटर कॉलेज जवाहर नगला की स्कूल वैन और स्कूल बस में आमने-सामने से भीषण भिडंत हो गई। जिसमें 4 बच्चों व एक चालक की मौत हो गई। 20 गंभीर रूप घायल हुए है। जिनमें एक की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।
यह दोंनो स्कूल वाहन आज सुबह ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूली छात्रों को लेकर अपने-अपने स्कूलों के लिए ले जा रहे थे कि दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो स्कूल वैन में मानकों को दर किनार कर लगभग 25 स्कूली छात्र सवार किए गए थे। उनका कहना है कि स्कूल वैन सड़क पर अचानक से गड्डा आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर स्कूल बस से जा टकराई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल और नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। जिसके बाद कुछ घायलों को जिला अस्पताल और चिन्ताजनक रूप से गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

